अमरोहा(डेस्कप्रभारी)अमरोहा के सांसद दानिश अली आज उस वक्त बाल बाल बच गये जब वह अपने लोकसभा क्षेत्र मे क्षेत्र भ्रमण के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों से सम्मिलित होकर

अमरोहा(डेस्कप्रभारी)अमरोहा के सांसद दानिश अली आज उस वक्त बाल बाल बच गये जब वह अपने लोकसभा क्षेत्र मे क्षेत्र भ्रमण के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों से सम्मिलित होकर अतरासी के रास्ते अमरोहा आ रहे थे कि रास्ते मे ग्राम सूदनपुर के नज़दीक एक तेज़ रफ्तार ट्रक से सांसद कुंवर दानिश अली की कार टकरा गई।
बताया गया है कि इस हादसे मे सांसद दानिश अली और उनके साथ आया अमला पूरी तरह सुरक्षित है परन्तु ट्रक की टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे को लेकर सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि अचानक उनकी कार मे ट्रक की टक्कर लगना इत्तेफ़ाक है या मुझे नुक़सान पहुंचाने के उद्देश्य से जानबूझकर अर किया गया है यह जांच पुलिस को करनी चाहिए

Post a Comment

0 Comments