*मनौतियां पूरीं होने पर कांवड़िए निकले कांवर भरने के लिए, पहुंचेंगे महाकाल भोलेनाथ के दरबार में, जगह जगह दिखाई दिया कावड़ियों का अपार जनसमूह*। । ।
वीरेंद्र सिंह सेंगर। औरैया यूपी। संपूर्ण देश में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लोगों की मानी हुई मनौतियां पूरी होने पर लोग कांवड़ भरने के लिए जगह जगह अपने अपने साथियों के संग निकल पड़े हैं जिससे हर जगह मार्गों पर कांवड़ियों के जत्थे देखने को मिले।
। । । । हमारे विशेष संवाददाता ने जब अपने गृह जनपद औरैया से ग्वालियर मध्य प्रदेश की यात्रा प्रारंभ की तो उन्होंने पाया कि हर जगह मार्गों पर कांवरियों के बड़े-बड़े जत्थे गाने बजाने के साथ-साथ दिखाई दिए तथा वहीं मार्गों पर कांवरियों की सम्मान हर जगह लोगों ने टैंट और स्टाल लगाकर खाने पीने चाय पानी नाश्ते की व्यवस्था की जिससे कांवड़ियों को कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना उठानी पड़े। । ।
ज्ञात हो कि कांवड़िए जगह-जगह पवित्र नदियों का जल कांवड़ में भरने के बाद अपने अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ के दरवार में जाकर जलाभिषेक कर अपने और अपने परिवार को उनका शुभाशीष लेकर धन्य करेंगेे तथा अगले वर्ष फिर एक बार उनके दर पर आने की कामना करेंगे।
0 Comments