*डॉ सिद्धार्थ शंकर को अपने पिता की पहिंचान, स्वयं की शिक्षा और सौम्यता का मेला भरपूर समर्थन विरोधियों को चटाई धूल*।
। । *हमारे पिता को हमेशा विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है और मैं भी उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर विकासोन्मुखी बनने का प्रयास करूंगा* डॉ सिद्धार्थ शंकर। । । वीरेंद्र सिंह सेंगर इटावा यूपी। प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में इटावा जनपद की भरथना विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ सिद्धार्थ शंकर ने अपने चुनाव के दौरान कहीं भी कभी
भी अपने को हल्का नहीं समझा क्योंकि उनको मालूम था कि इटावा जनपद ही नहीं वर्तमान में औरैया जालौन जनपदों में उनके पिता स्वर्गीय श्री गौरी शंकर एडवोकेट पूर्व मंत्री जो जनपद से एकमात्र लोकप्रिय नेता थे जिन्होंने उस समय इटावा जनपद की अजीतमल विधानसभा क्षेत्र से सन 1974 से लगातार 1989 तक विधायक रहते हुए कई मंत्री पद के साथ-साथ अनेकों विभागों के चेयरमैन भी रहे इस दौरान उन्होंने अपने जनपद ही नहीं बल्कि निकटवर्ती जनपदों में विकास के अनेक कार्य कराकर विकास की गंगा बहाई थी उनमें प्रमुख रूप से पंचनद परियोजना की मांग जो अब कार्य रूप में परिणित होने जा रही है, अजीतमल बाबरपुर में 100 सैया अस्पताल, बस स्टैंड, ग्राम जुहीखा में यमुना नदी पर पांटून पुल के बाद पक्का पुल, दिवियापुर में एनटीपीसी, गैल प्लांट की स्थापना,अटसू टाउन एरिया सृजन, बीहड़ क्षेत्रों में पक्की सड़कों का जाल बिछाना ग्राम नीमरी करयावली में सौर ऊर्जा प्लांट लगवाना जैसे
अनेक विकास कार्य जो गिने नहीं जा सकते हैं उनके साथ साथ पीएससी, पीयूसी, यूपिका हैंडलूम, आवश्यक वस्तु निगम, डेलीगेट कमेटी और आश्वासन समिति के चेयरमैन पदों का भी बखूबी निर्वहन किया जिसके कारण वह विकास पुरुष के रूप में जाने जाते हैं जिससे संपूर्ण क्षेत्र में उनकी एक अलग छवि हमेशा रही है उसका डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर को भरपूर फायदा मिला, स्वर्गीय श्री गौरीशंकर हमेशा ही राजनीतिक क्षेत्र में सर्वदलीय सर्वमान्य नेता रहे इसी के कारण वह हमेशा देश के महान राजनेताओं स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई कल्याण सिंह के भी सानिध्य में रहकर राजनी
ति के गुण सीखते रहे हैं और उन्हीं की गोद में पल पढ़कर राजनीत के हथकंडे डॉ सिद्धार्थ शंकर ने भी सीखे हैं। । । डॉ सिद्धार्थ शंकर की मां संघमित्र शंकर स्वयं वरिष्ठ 1982 की पीसीएस अधिकारी रहीं हैं जिन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पदों एसडीएम, सीडीओ लखनऊ, संयुक्त सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण की चेयरमैन,उप निदेशक मंडी परिषद, सीजीएम पीसीडीएफ, डायरेक्टर महिला सामाख्या जैसे महत्वपूर्ण पदों पर बेदाग अपनी जिम्मेदारी निर्वहन की। । । । डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर के लघु भ्राता संभव शंकर नेशनल लॉ कॉलेज बैंगलुरू से बीए,एलएलबी ऑनर्स 5 वर्ष की डिग्री प्राप्त कर सुप्रीम कोर्ट एवं दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में काम करने के बाद वर्तमान में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वहीं डॉ सिद्धार्थ शंकर की पत्नी सुनीता शंकर उच्च शिक्षा एमबीए एलएलबी करने के पश्चात सामाजिक कार्यों में रुचि रखने के साथ-साथ द हंगर प्रोजेक्ट, सिफ्सा, बेटी फाउंडेशन, महिला सामाख्या, बाल विकास एवं पर्यावरण के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किया है, तथा वहीं उनकी बहिन सौम्या शंकर उच्च शिक्षा एमफिल, पीएचडी करने के बाद अनेक क्षेत्रों उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम, मानस, प्रयास, हिंदुस्तान लेटेक्स लिमिटेड, रिलायंस एसईजेड और वर्तमान में स्टेट हेड स्टेट रिसोर्स सेंटर फॉर कैपेसिटी डेवलपमेंट महिला एवं बाल सुधार विभाग उत्तर प्रदेश के पद पर कार्यरत हैं उन्होंने शोध पत्रों के साथ साथ लेखन एवं संपादन का भी सुप्रसिद्ध पत्रकारों में कार्य किया है। । । बताते चलें इसी के चलते इटावा जनपद की एकमात्र बहुचर्चित प्रदेश की क्षेत्रफल और मतदाताओं के आधार पर सबसे बड़ी विधानसभा भरथना जो समाजवादी पार्टी विशेष तौर से यादव बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है यहां से डॉ सिद्धार्थ शंकर के पिता स्वर्गीय श्री गौरी शंकर जी
द्वारा कराए गए चौमुखी विकास कार्यों का श्रेय के साथ-साथ डॉ सिद्धार्थ शंकर के शिक्षित और शाम में होने का उनको भरपूर फायदा मिला जिससे आज के विरोधी भी उनके पाले में आने से नहीं रुके जिससे उनकी जीत लंबे अंतर से होना सुनिश्चित मानी जा रही है। । । बताते चलें कि राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के संरक्षक इंद्रेश कुमार जो आर एस एस के राष्ट्रीय सदस्य होने के साथ-साथ ऑल इंडिया मुस्लिम मंच के अध्यक्ष भी हैं उनके निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर की अगुवाई में संपूर्ण प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव मैं पुनः योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने हेतु संगठन द्वारा जगह-जगह जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसका भरपूर फायदा भारतीय जनता पार्टी को मजबूत मतदाताओं के साथ मिल रहा है तथा वहीं संगठन के मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह सेंगर ने भी अपनी धारदार लेखनी और उच्च कोटि का लेखन कर सभी पदाधिकारियों का हौसला अफजाई की जिसके लिए संगठन ने उनको बधाई दी है। । । । सिद्धार्थ शंकर हमेशा ही अप
नी संस्कृत सभ्यता और धार्मिक प्रवृत्ति के कारण धार्मिक स्थानों और अनुष्ठानों में अपनी रुचि रखते हैं जिसके कारण उन्हें अनेक संत महात्माओं के साथ-साथ बाबा जयगुरुदेव के आश्रम और पंचदस जूना अखाड़ा के संत विवेकानंद सरस्वती स्फटिक शिला चित्रकूट धाम का भरपूर आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
0 Comments