*सर्वांगीण विकास के लिए स्काउट/गाइड अनिवार्य जे.सी पालीवाल*
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड उत्तर प्रदेश बरेली मंडल द्वारा आयोजित प्रवेशिका शिविर किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज फरीदपुर में समापन हो गया समापन के अवसर पर बच्चों ने तंबू निर्माण, गांठे ,बंधन, ध्वज शिष्टाचार आदि सभी टोली ने तंबू निर्माण किया इसका निरीक्षण जे सी पालीवाल संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक बरेली द्वारा किया गया विद्यालय के प्रबंधक हरि प्रकाश अग्रवाल सहायक प्रबंधक अनूप कुमार ने बच्चों को स्काउट गाइड के लाभ बताएं प्रधानाचार्य बीनू सिंह स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए कहा स्काउट गाइड चरित्र निर्माण के लिए आवश्यक है इस मौके पर जिला कमिश्नर स्काउट ख्यालीराम वर्मा कार्यक्रम का निर्देशन कर रहे हिमांशु सक्सेना अलका मिश्रा सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मौजूद रहे और जिला संगठन आयुक्त वैभव गौड़ मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शिविर का समापन किया गया जिला कमिश्नर गाइड अंजू गुरहा सुबोध कुमार अग्रवाल मंडल मुख्यालय कमिश्नर एलटी मनोज सिंधी प्रादेशिक सचिव ने सराहना करते हुए बधाई दी
0 Comments