आज ग्लोबल संस्कृत फोरम दिल्ली के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार का हुआ आयोजन किया गया

*आज ग्लोबल संस्कृत फोरम दिल्ली के तत्वावधान में  अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार का हुआ आयोजन किया गया।*                    ।                                     । वेबीनार का विषय," *फूड ऐज़ मेडिसिन: ऐड स्पाइसेस टू योर लाइफ* "
था।
                                         वीरेंद्र सिंह सेंगर लखनऊ।      इस वेबीनार की अध्यक्षता ग्लोबल संस्कृत फोरम के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अमेरिका के टेक्सास विश्वविद्यालय के एमडी एंडरसन कैंसर इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर डॉ सेन पाठक ने की।  इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो पाठक ने कहा कि भारतीय ऋषि वस्तुतः वैज्ञानिक थे अतः उन्होंने अपने ग्रंथों में जिस जीवन पद्धति का वर्णन किया है वह प्रकृति आधारित है तथा उससे ही हम एक संपूर्ण स्वस्थ जीवन जी सकते हैं जीवन में जितना भी हम अप्राकृतिक तत्वों का समावेश करते हैं उतना ही हम समस्याओं को निमंत्रित करते हैं। आज समस्या यह है की हमने पाश्चात्य जगत का आधुनिकीकरण करते हुए अपनी मूलभूत जीवन शैली को भुला दिया है जिससे हमें विभिन्न रोगों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एम डी एंडरसन इंस्टिट्यूट ह्यूस्टन अमेरिका के प्रोफेसर भरत बी अग्रवाल ने रोग प्रतिरोधक क्षमता निर्माण में भारतीय मसालों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन मसालों के प्रयोग से हम कैंसर जैसे रोगों से बच सकते हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मॉरीशस के डॉ सी राधाकिशून ने कहा भारतीय भोजन स्वयं में ही रोग प्रतिरोधक एवं रोग निदान कारक हैं हमें अपनी जीवन शैली में इन्हें ही स्थान देना चाहिए।
                                           ।     ।                                        इस अवसर पर विषय प्रवर्तन ग्लोबल संस्कृत फोरम के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं टेक्सास विश्वविद्यालय के प्रो डॉ कपिल मेहता ने कहा कि हल्दी, जीरा, मेंथी, सोंठ आदि मसाले हमारे जीवन के रक्षक हैं। इस अवसर पर अतिथियों का परिचय डॉ शशि शेखर मिश्र तथा डॉ हिमाद्रि शर्मा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ आशुतोष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन ग्लोबल संस्कृत फोरम के राष्ट्रीय सचिव डॉ राजेश मिश्र ने किया। इस कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी डॉ सी के शास्त्री एवं डॉ शशि शेखर मिश्र रहे। कार्यक्रम का तकनीकी संयोजन डॉ आशुतोष कुमार, डॉ पीयूष पांडेय तथा डॉ ब्रजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर देश विदेश के लगभग 1000 विद्वानों ने आभासी माध्यमों से वेबीनार में प्रतिभाग किया।

Post a Comment

0 Comments