क्योलडिया/बरेली होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसडीएम व सीओ ने थाना प्रांगण में की बैठक
दिए निर्देश ज्ञात रहे की होली का पर्व और सुबह रात के
त्योहार के मद्देनजर उप जिला अधिकारी राजेश चंद्रा ने दोनों समुदायों के लोगों से वार्ता करने के बाद अपील की आपस में मेल बनाकर रखने के लिए ही त्योहारों की मुख्य परंपरा और सौभाग्य माना जाएगा रंगों का पर्व होली पर जुलूस के दौरान किसी बीमार या वृद्ध पर रंग डाल कर उसे एक कष्ट ना दें साथ ही दूसरे समुदाय का व्यक्ति यदि वह संतुष्ट नहीं है तो उसके भी मन को ठेस
ना पहुंचाएं उसी दिन जुमे की नमाज को भी देखते हुए उन्होंने मुस्लिम समुदाय से भी अपील की यदि जुलूस संपन्न ना हो सके तो वह अपनी जुमे की नमाज का समय थोड़ा परिवर्तित कर आगे बढ़ा ले इधर होली के जुलूस के जिम्मेदारों को भी बताया गया भाईचारा बरकरार रखने के लिए आप भी दूसरे समुदाय का
सम्मान करते हुए जुलूस समय से संपन्न करने की पहल करें ताकि क्षेत्र में अमन चैन बरकरार बना रहे यदि कहीं पर कच्ची शराब का कारोबार होता है तो वह इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके यहां पर मौजूद उप जिलाधिकारी राजेश चंद्रा
क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह थाना अध्यक्ष संदीप त्यागी के साथ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह कपिल कुमार जितेंद्र थापा मोहम्मद अब्बास समेत पुलिस बल मौजूद था यहां पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नरोत्तमदास मुन्ना प्रधान
संघ अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार प्रधान रविंद्र कुमार गंगवार वेद पाल कनौजिया मुनीश राठौर सूरज राठौर लल्ला खान तालिव हुसैन समेत मस्जिदों के इमाम ही मौजूद थे
विश्व देव राठौर के साथ सुमित कुमार की रिपोर्ट
0 Comments