मानवीय मूल्यों की माला साहित्यिक संस्था द्वारा विराट काव्य संध्या का आयोजन*

**मानवीय मूल्यों की माला साहित्यिक संस्था द्वारा विराट काव्य संध्या का आयोजन*
**अहंकार को त्याग मानव उत्थान के बारे में सोचे*वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार कवि अशोक गोयल*

28मार्च सोमवार को मानवीय मूल्यों की माला साहित्यिक मंच के तत्वाधान में एक विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार कवि अशोक गोयल रहे। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि कार्यक्रम में लगभग 60 रचनाकारो ने कार्यक्रम में भाग लेकर एक से एक उम्दा प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को उचाइयाँ प्रदान की ।कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ कवि अशोक गोयल ने अपने उदबोदन में कहा की अहंकार को त्यागो, मनुष्य को अभिमान या घमंड नहीं करना चाहिए आपस में मिलजुल कर मानव के सम्मान मानव के उत्थान की बात सोचनी चाहिए मन में प्रेम सद्भावना का भाव जागृत करो l इस संसार में सबके दिलों में प्यार की ज्योति जलाओ। कवि अशोक गोयल ने कहा सब कुछ जीता जा सकता है संस्कार से जीता हुआ भी हारा जा सकता है अहंकार से। घमंड न करना जिंदगी में तकदीर बदलती रहती है शीशा वही रहता है तस्वीर बदलती रहती है। ऊंचा उठना है तो अपने अंदर के अहंकार को निकाल कर स्वयं को हल्का कीजिए क्योंकि ऊंचा वही उठता है जो हल्का होता है।
जीत किसके लिए हार किसके लिए,
जिंदगी भर ये तकरार किसके लिए।
जो भी आया है वह जाएगा इक दिन,
फिर ये इतना अहंकार किसके लिए।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन महेश चंद शर्मा जी ने किया। पटल संस्थापक माला जी ने कहा आज मानवीय मूल्यों की माला प टल पर हर रचनाकार ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी हमारे कार्यक्रम अध्यक्ष जी द्वारा बहुत सुंदर तरीके से अनेकों दृष्टांत देकर अहंकार को त्यागने के बारे में अपने सुंदर विचारो से अवगत कराया। कार्यक्रम अखिल भारतीय पर लगभग सभी प्रांतों से रचनाकार उपस्थित हुए । कार्यक्रम के अतिथि सुनील पाठक जी रहे कार्यक्रम लगभग 4.30घंटा अनवरत चला।कार्यक्रम में शामिल सभी रचनाकारों को संस्था द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। अंत में कार्यक्रम में पधारे सभी रचनाकारों का आभार संस्था की संस्थापिका माला सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments