*गौ संवर्धन और संरक्षण मिशन को गति देने के लिए राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न* । । । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर ने जताया आभार । एजेंसी ऊधमपुर। दिनांक 27/03/2022को राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ जम्मू कश्मीर की तरफ से ऊधमपुर के रोंड दोमेल में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रोफेसर जे* पी* शर्मा जी, वाइस चांसलर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जम्मू रहे और रणबीर सिंह पठानियां जी साथ रहें। मुख्य अतिथि जी ने हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया और कहा गौमाता कि रक्षा सुरक्षा और सेवा करना हर भारतीय का कर्तव्य है, कार्यक्रम में सभी जिलों और तहसीलों के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया जिसमें जिला कठुआ जिला सांबा जिला रियासी जिला जम्मू के गौ सेवक आए हुऐ थे जम्मू कश्मीर प्रदेश के राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के अध्यक्ष
श्री विकेश सिंह पठानियां ने अपने विचार रखे और गो सेवको को गो माता के प्रति जागरूक किया और जो सेवकों ने अच्छा काम किया था उन सभी को सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश प्रभारी डॉ भारत भूषण जी, प्रदेश मिडिया प्रभारी डॉ संजय कौशल जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संदीप सिंह राणा, प्रदेश न्युक्ति प्रभारी श्री देवेंद्र सिंह सुंबरिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी ने भोजन ग्रहण किया।यह कार्यक्रम काली माता गौशाला रोऊंड दोमेल में हुआ।
वहां आए हुए सभी गौभक्तों का राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ ने आभार व्यक्त करती है, तथा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से संगठन के साथ साथ गौ संवर्धन और संरक्षण को मजबूती मिलेगी।
0 Comments