गढ़ टोल प्लाजा समाप्त करने के संबंध में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को केंद्रीय मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
गढ़ टोल प्लाजा के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने भरी हुंकार गढ़मुक्तेश्वर सीमा के अंतर्गत बृजघाट स्थित टोल प्लाजा को समाप्त करने को लेकर कई वर्षों से मांग की जा रही है। इसी क्रम में हिंदू युवा वाहिनी के (जिला उपाध्यक्ष) टिंकू शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी गढ़ के माध्यम से केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को मांग पत्र भेजा। जिसमें अवगत कराया गया की समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा कई वर्षों से गढ़ नगर पालिका सीमा में मांगो की कमी से टोल प्लाजा स्थापित किया गया है। जोकि जनहित में समाप्त किया जाए टिंकू शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया की 22 मार्च 2022 को माननीय केंद्रीय मंत्री सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया था। कि 3 महीने के अंदर 60 किलोमीटर के दायरे में आ रहे दो टोल प्लाजा में से एक टोल प्लाजा समाप्त किया जाएगा। जिसमें गढ़ नगर पालिका सीमा के अंतर्गत बृजघाट स्थित टोल प्लाजा से मुरादाबाद की तरफ जोया टोल प्लाजा लगभग 50 किलोमीटर एवं हापुड़ की दूसरी तरफ छीजारसी टोल प्लाजा लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जबकि ब्रजघाट पर 21 लाइन का बड़ा टोल प्लाजा बनाए जाने की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा अति शीघ्र 21 लाइन का बड़ा टोल प्लाजा बनाए जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाए जाने की मांग की जा रही है। जोकि उचित है टिंकू शर्मा ने ज्ञापन में अवगत कराया। यदि समाजसेवी पंकज लोधी जनहित में टोल प्लाजा के समाप्त होने को लेकर धरना भूख हड़ताल आदि करते हैं।तो हिंदू युवा वाहिनी उनका पूर्ण समर्थन एवं सहयोग करेगी टिंकू शर्मा ने बृजघाट पर लगे टोल प्लाजा को शीघ्र अति शीघ्र समाप्त करने की मांग की एवं नए 21 लाइन के टोल प्लाजा को बनाए जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की इस मौके पर जिस में उपस्थित हिंदू युवा वाहिनी के (जिला उपाध्यक) टिंकू शर्मा,दीपक वर्मा,संदीप निषाद,शोभित,रविंद्र
0 Comments