आज 27 मार्च 2022 को अवकाश रविवार के दिन भी प्रधान डाकघर हापुड़ के द्वारा जनमानस की सुविधा के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें आधार सेवा के साथ-साथ बचत खाता ,और डाक जीवन बीमा, की भी सुविधा दी गई। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में 29 मार्च मंगलवार को डाक जीवन बीमा का, प्रधान डाकघर हापुड़ में विशेष कैंप लगाया जाएगा। जिसमें कोई भी व्यक्ति केंद्र सरकार की इस सर्वश्रेष्ठ डाक जीवन बीमा योजना का डाकघर में संपर्क करके लाभ उठा सकता है।
मनोज कुमार की रिपोर्ट
0 Comments