15 दिन की मासूम बच्ची की जिंदगी की भीख मांग रहा है परिवार डॉक्टर सुनने के लिए नहीं है तैयार

*ब्रेकिंग हापुड़।*

*15 दिन की मासूम बच्ची की जिंदगी की भीख मांग रहा है परिवार डॉक्टर सुनने के लिए नहीं है तैयार।*

पूरा मामला जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र मोहल्ला सद्दीक पुरा का है जहां का रहने वाला परिवार 15 दिन की मासूम बच्ची की जिंदगी की भीख मांग रहा है लेकिन डॉक्टर सुनने के लिए तैयार नहीं है 15 दिन की मासूम बच्ची की अचानक तबीयत खराब हो गई जिसे उन्होंने पिलखुवा के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में एडमिट करा दिया लेकिन डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के नामी-गिरामी कई हॉस्पिटलों के लिए रेफर कर दिया।
 जब परिवार मासूम बच्ची को लेकर दिल्ली के नामी गिरामी अस्पतालों में पहुंचे तो बच्ची को एडमिट करना तो दूर की बात है डॉक्टरों ने देखना भी मुनासिब नहीं समझा परेशान होकर मासूम बच्ची के परिजन वापस बच्ची को लेकर सरस्वती मेडिकल कॉलेज में पहुंच गए अब डॉक्टर यहां भी बच्ची को एडमिट करने के लिए तैयार नहीं है एंबुलेंस में जिंदगी और मौत की सांसे गिन रही मासूम अस्पताल मैनेजमेंट मासूम बच्ची को अंदर लेने के लिए तैयार नहीं है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

Post a Comment

0 Comments