ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के चित्रकूटधाम में होने वाले 35 वें अधिवेशन में शामिल होने के लिए जाते समय रास्ते में जगह-जगह रेलवे स्टेशनों पर किया गया भव्य स्वागत*

*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के चित्रकूटधाम में होने वाले 35 वें अधिवेशन में शामिल होने के लिए जाते समय रास्ते में जगह-जगह रेलवे स्टेशनों पर किया गया भव्य स्वागत*        ।                                        वीरेंद्र सिंह सेंगर लखनऊ। प्रदेश में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के 35 वें अधिवेशन में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से तमाम मंडल और जिलाध्यक्षों के अलावा हजारों पदाधिकारी चित्रकूटधाम पहुंच रहे हैं जिनका रास्ते में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।                                   ।                                            ।          इसी के क्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार, महामंत्री महेंद्र नाथ सिंह के साथ कोषाध्यक्ष छोटे लाल और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हौंसला प्रसाद त्रिपाठी का बलिया से हर स्टेशन पर संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा बैंड बाजा और फ़ूल मालाओं से स्वागत किया गया।                               ।                                         वहीं मानिकपुर जंक्शन पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री सौरभ कुमार का गाजा बाजा के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागतम किया गया क्योंकि
जनपद चित्रकूट में 30 अप्रैल को आयोजित होने वाले 35 वें प्रांतीय सम्मेलन में बलिया से प्रस्थान कर जनपद चित्रकूट के मानिकपुर जंक्शन पर पहुंचे लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री सौरभ कुमार जी का भव्य स्वागत गाजे बाजे के साथ फूल मालाओं से लादकर किया गया।
माननीय श्री सौरभ कुमार जी का जनपद चित्रकूट की धरती पर
पदार्पण करने के अवसर पर जनपद चित्रकूट इकाई के जिलाध्यक्ष दिनेश गोस्वामी सहित संगठन के अनेकों साथियों ने फूल और मालाओं से लादकर बुंदेलखंडी वाद्य यंत्रों के साथ भव्य स्वागत तथा अभिनंदन करते हुए उनकी अगवानी की।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष
मानिकपुर जंक्शन से सम्मेलन स्थल चित्रकूट के लिए रवाना हुए।
जैसा कि पूर्व में ही अवगत कराया जा चुका है उनके साथ सम्माननीय प्रदेश महासचिव श्री महेंद्र नाथ सिंह सम्माननीय कोषाध्यक्ष श्री छोटेलाल तथा सम्माननीय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हौसला प्रसाद त्रिपाठी भी थे उनका भी जनपद चित्रकूट इकाई द्वारा माल्यार्पण करके जोरदार हार्दिक स्वागत किया गया।

Post a Comment

0 Comments