जनसेवा केंद्र के माध्यम से बैंक खातों से धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया*

*जनसेवा केंद्र के माध्यम से बैंक खातों से धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया*

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में साइबर अपराध एवं अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपदीय साइबर सेल टीम व थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने फर्जी जनसेवा केंद्र लेकर  AEPS के माध्यम से लोगों के अंगूठे का क्लोन बनाकर बैंक खातों से धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त जिनके कब्जे से 99100 रुपए नगदी,49 पॉलीमर फिंगर प्रिंट क्लोन(बने हुए अंगूठे),02 फिंगर प्रिंट स्कैनर डिवाइस,01 प्रिंटर canon कंपनी,01स्कैनर canon कंपनी, POLY STAMPER MACHINE,01अदद लैपटॉप, 8 मोबाइल इत्यादि समान एवं घटनाएं कारित करने में प्रयुक्त 02 लग्जरी कार बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि फर्जी जन सेवा केंद्र खोलकर लोगों के अंगूठे का क्लोन बनाकर सर्विस का उपयोग करते हुए लोगों के खातों से रुपया निकाल लेते थे। अब तक500/600 लोगों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा यूपी के प्रयागराज, सुल्तानपुर, गाजीपुर व हापुड़,आदि जनपदों में ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तार अभियुक्त सनी शर्मा पुत्र रामनंदन शर्मा, विजय शर्मा पुत्र पुष्पेंद्र शर्मा,प्रशांत शर्मा पुत्र हरिपाल शर्मा, विवेक उपाध्याय पुत्र विष्णु उपाध्याय, उपरोक्त गिरफ्तारी में बरामदगी के संबंध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जितेन्द्र शर्मा के साथ 

*रिपोर्टर-:संदीप/

Post a Comment

0 Comments