गढ़मुक्तेश्वेर(हापुड़)तीर्थ नगरी बृजघाट में अमावस्या के दिन दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी तीर्थ स्थल पर बाहर से आये श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर अपने पितरों की पूजा करा कर दुग्ध/पेड़े का प्रसाद पितरों के नाम से ब्रह्मण अर्पण किया। पंडित जितेंद्र शर्मा ने बताया की अमावस्या के दिन श्रद्धालु अपनी इच्छा अनुसार दान कर गरीब/असहाय लोगो को भोजन करा कर व अपनी सामर्थ्य अनुसार दान/दक्षिणा देकर अपने घर को प्रस्थान करते हैं।तीर्थ नगरी बृजघाट में अमावस्या को लेकर पुलिस/प्रशासन द्वारा सख्ती बरती गई।थाना (गढ़मुक्तेस्वर)पुलिस चौकी(प्रभारी)अमित सिंह ने तीर्थ नगरी पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सचेत करते हुए कहा की अपने साथ आए अपने बच्चों का व आपने समान का विषेस ध्यान रखे। और गहरे जल में स्नान ना करें और ना ही बच्चों को गहरे जल में जाने दे।तीर्थ नगरी की व्यवस्था को लेकर समस्त चोराहे पर पुलिस कर्मी मौजूद रहे.
0 Comments