*पूर्व न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट ) न्यायमूर्ति आदरणीय रविन्द्र सिंह यादव जी को प्रशांत फाउंडेशन के संस्थापक रूद्राक्ष मैन डॉ रिपुदमन सिंह ने रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया और वृक्षारोपण कराया।* । । वीरेंद्र सिंह सेंगर इटावा।प्रशान्त फाउंडेशन द्वारा युगवोध वाटिका में वृक्षारोपण कराया गया और परम साहित्यिक, राष्ट्रभाषानुरागी इलाहाबाद उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति आदरणीय रवीन्द्र सिंह यादव जी को प्रशांत फाउंडेशन के संस्थापक रूद्राक्ष मैन डॉ रिपुदमन सिंह यादव व पर्यावरणविद् समाज सेवी डॉ हेमंत यादव द्वारा रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया गया। और न्यायमूर्ति द्वारा राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत कवि एवं साहित्यकार पूर्व प्रधानाचार्य डॉ पदम सिंह यादव 'पद् म' द्वारा स्थापित युग बोध वाटिका के शुभागमन पर लगाई गई पट्टिका का अनावरण किया । तथा पौधों का रोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए उद्बोधन दिया । न्यायमूर्ति श्री यादव ने बुद्धिजीवियों का आवाहन किया कि सभी लोगों को आजीविका के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधे लगा कर उनकी देखभाल करनी चाहिए। जिससे वातावरण में मौजूद आक्सीजन की मात्रा घटने न पाए क्योंकि पिछले दिनों में आक्सीजन के अभाव में बहुत मौतें हो चुकी हैं ये सभी को मालूम है इसके साथ ही बच्चों को अच्छे संस्कार और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक करते रहें ।
इससे पूर्व न्यायमूर्ति के आगमन पर प्रोटोकॉल के अनुसार उपजिलाधिकारी करहल एवं क्षेत्राधिकारी करहल उपस्थित रहे तथा कार्य क्रम के संयोजक डॉ पदम सिंह पदम् और उनके परिजनों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
युग बोध वाटिका में सभी सम्मानित अतिथियों को फूलमालाओं और प्रतीक चिन्ह तथा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य राधेश्याम यादव , दूरसंचार विभाग के पूर्व उप मंडल अधिकारी महाराम सिंह , डॉ केशव सिंह यादव , पूर्व डी जी सी सुभाष चन्द्र यादव , दंत चिकित्सक डॉ दुर्वेश यादव ,प्रेम चन्द्र शाक्य , प्रशांत फाउंडेशन इटावा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरणविद् समाज सेवी डॉ हेमंत यादव , प्रशांत फाउंडेशन इटावा के संस्थापक रूद्राक्ष मैन डॉ रिपुदमन सिंह यादव तथा उनके सहयोगी , धीरेन्द्र प्रताप सिंह , शैलेन्द्र प्रताप सिंह , बृजेन्द्र प्रताप सिंह,सुनील यादव,आवेग यादव,मयन यादव विमलेश यादव सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
0 Comments