सुमित कुमार सिंह
क्राइम ब्यूरो चीफ
बरेली
बरेली, सीबीगंज:
मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। पिछले दो-तीन सालों से वायरल फीवर और मलेरिया की शिकायतें मिलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की नींद नहीं खुलने से तिलियापुरवासी परेशान हैं। वहीं क्षेत्र में मरीजों का ग्राफ बढ़ गया है। इनमें खासतौर पर मलेरिया और वायरल के मरीज अधिक संख्या में बढ़ रहे हैं।
इसके बावजूद मच्छर निरोधी दवा का छिड़काव क्षेत्र में नहीं कराया जा रहा है।
मच्छरों को भगाने के लिए जलाए जाने वाले क्वायल व मच्छर अगरबत्ती सहित अन्य उपाय भी कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं। लोग ज्यादा देर क्वायल इसलिए भी नहीं जला पा रहे हैं कि इसका धुआं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
समाजसेवी लईक शेख़ ने बताया कि
तिलियापुर में सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं रहने और फॉगिंग नहीं होने से मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शाम के समय मच्छर बहुत बढ़ जाते हैं। दवा छिड़काव की बहुत आवश्यकता है।
उन्होंने आगे बताया कि
पिछली दो सालों से रहस्यमयी बुखार ने एक दर्जन से अधिक लोगों की जान ले ली थी, इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा है यह बेहद चिंताजनक है।
0 Comments