भाकियू जनशक्ति ने लगाया चौकी प्रभारी पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप*

*भाकियू जनशक्ति ने लगाया चौकी प्रभारी पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप*
 *जनपद हापुड़* भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि छिजारसी चौकी प्रभारी ने उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया है। पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी और टोल कर्मियों के बीच आपसी सहमति बन गई। और अपनी गलती के लिए टोल कर्मियों ने भी उनसे माफी मांग ली थी। इस घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के कार्यकर्ताओं में रोष है । भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के प्रदेश महासचिव  यतेंद्र शर्मा जी ने बताया कि यूनियन के राष्ट्रीय सचिव तारकेश्वर नाथ यादव ने ट्वीट कर कहा है कि जनपद हापुड़ प्रशासन से अनुरोध है कि भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के पदाधिकारियों पर लगे झूठे मुकदमे तत्काल हटाए जाने चाहिए। प्रदेश महासचिव यतेंद्र शर्मा का कहना है कि प्रशासन चाहे तो टोल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकलवा कर जांच कर ले। राष्ट्रीय सचिव तारकेश्वर नाथ का कहना है कि यदि भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के कार्यकर्ताओं पर लिखे मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो किसान यूनियन जनशक्ति प्रदेश व्यापी व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी हापुड़ प्रशासन की होगी।

*मनोज कुमार की रिपोर्ट*

Post a Comment

0 Comments