इटावा:धनुआ में गरजा बुलडोजर तालाब पर कब्जा व अतिक्रमण हटाया*

*इटावा:धनुआ में गरजा बुलडोजर तालाब पर कब्जा व अतिक्रमण हटाया* 
वीरेंद्र सिंह सेंगर
जसवन्तनगर। प्रदेश में ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों में भी बुलडोजर एक अलग ही पहचान बना रहा है जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाबा बुलडोजर का नाम दिया गया है तब से आरोपियों व कब्जा धारियों पर ज्यादातर बुलडोजर द्वारा कार्यवाही की जा रही है। वही धनवा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू यादव ने भी मुख्यमंत्री की तर्ज पर पंचायत को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल शुरू कर दिया है ग्राम पंचायत के नगला मडेला में एक तालाब पर लगभग 35 वर्षों से ग्रामीणों का कब्जे व अतिक्रमण था जिसे आज ग्राम प्रधान के नेतृत्व में तालाब को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कब्जा मुक्त करने के लिए बुलडोजर चलाया जा रहा है बबलू यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए अगर और भी आवश्यकता पड़ेगी तो उस पर भी शासन प्रशासन की मदद से कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments