प्रमुखता के साथ खबर चलाने पर सच्चाई दिखाने पर कप्तान ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित।*

*जनपद हापुड़।*

*प्रमुखता के साथ खबर चलाने पर  सच्चाई दिखाने पर कप्तान ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित।*

दिनांक 28-04-2022        
हापुड़ कप्तान के आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने के लिए हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में निरन्तर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 
दिनांक 24.04.2022 को उक्त अभियान के अन्तर्गत पीआरवी 3002 पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तेजी से आ रहे संदिग्ध युवक को रोक कर उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ।पीआरवी कर्मियों की तत्तपरता से अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।जिसके लिये आज पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साहवर्धन के लिए पीआरवी 3002 के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments