बृजघाट पहुंची डी एम,निरीक्षण के दौरान मिली कमियां , कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस,

बृजघाट पहुंची डी एम,
निरीक्षण के दौरान मिली कमियां , कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस,
 बृजघाट को दी सौगात कल से स्थानीय लोगों के लिए खुलेगा पार्क।
जिलाधिकारी मेधा रूपम अपर जिलाधिकारी ,उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस द्वारा बनाए अतिथि गृह का निरीक्षण किया गयाl जिसमें निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन में मात्र दो बाथरूम बनाए गए हैंl आयुक्त महोदय द्वारा पूर्व में किए गए निरीक्षण के समय दिए गए निर्देशों का अनुपालन भी नहीं किया गया हैl शौचालय की दीवार पर सीलन पाई गईl कार्यदायी संस्था को आदेशों का अनुपालन न करने  पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बृजघाट स्थित एम्यूज़मेंट पार्क का भी निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के समय पार्क बंद पाया गयाl जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को दिनांक 28-4-22 से पार्क को संचालित करने के निर्देश दिए है।

Post a Comment

0 Comments