*नदी पर स्नान करने के लिए गई बालिका को मगरमच्छ ने बनाया निवाला मचा हड़कंप
।* । । वीरेंद्र सिंह सेंगर चकरनगर इटावा। प्रदेश के एकमात्र स्थान चंबल क्षेत्र घड़ियाल सेंचुरी के अंतर्गत आने वाले ग्रामीणों में नदी जाने पर मगरमच्छों के द्वारा किए जा रहे हमलों से भय व्याप्त हो गया है क्योंकि आए दिन नदी पर ग्रामीणों के जाने पर अक्सर घड़ियाल और मगरमच्छ हमले करते रहते हैं। । । बताते चलें कि आज चकरनगर इटावा क्षेत्र के पथर्रा ग्राम के पास गणेश के पुरा में रहने वाले विक्रम की पुत्री जो नदी पर गई हुई थी उसे अचानक मगरमच्छ ने हमला कर अपना निवाला बनाया जिससे गांव और क्षेत्र में हड़कंप कट गया सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोगों का जमावड़ा घटनास्थल पर हो गया इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों तक दे दी गई है लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या घडिंयाल (मगरमच्छ सेंचुरी) के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण अब नदी के जल का प्रयोग नहीं कर सकेंगे
? और यदि कर सकेंगे तो क्या ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार के पास कोई गाइडलाइन है जिससे आए दिन होने वाले घड़ियाल ओके खत्री और हम लोगों से लोगों की जान बच सके या इसी प्रकार दुर्घटनाएं इस क्षेत्र में घटतीं रहेंगी और इनका जिम्मेदार कौन होगा?
0 Comments