छिजारसी टोल टैक्स पर दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में किसान यूनियन जनशक्ति ने की एस पी दीपक भूकर से मुलाकात।*

*छिजारसी टोल टैक्स पर दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में किसान यूनियन जनशक्ति ने की एस पी दीपक भूकर से मुलाकात।*
*किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का आरोप उन पर झूठा मुकदमा लिखा गया*

*जनपद- हापुड़* आज भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के कार्यकर्ताओ के एक प्रतिनिधिमंडल ने हापुड़ कप्तान,एस पी दीपक भूकर से मुलाकात की। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आरोप है कि उनके द्वारा छिजारसी टोल टैक्स पर ऐसी कोई गतिविधि नहीं की गई है जैसे कार्य करने का उन पर आरोप लगाया गया है। आपको बताते चलें की किसान यूनियन जनशक्ति के कार्यकर्ताओं ने टोल मैनेजर के द्वारा कार्यकर्ताओं से अभद्रता को लेकर टोल को फ्री कर दिया था।
प्रतिनिधि मंडल का आरोप है कि उनके और टोल कर्मियों के बीच हुए विवाद को लेकर उनकी टोल कर्मियों के द्वारा माफी मांगने पर आपस में सहमति हो गई थी। लेकिन फिर भी चौकी इंचार्ज द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ मारपीट जाम लगाना जैसी घटनाओं से संबंधित मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। प्रदेश सचिव यतेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया की पुलिस द्वारा टोल कर्मियों का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जबकि किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा दी गई तहरीर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष कविता शर्मा, कमलेश शर्मा, हेमंत मिश्रा, अब्बास अली, जहीर पहलवान ,प्रदीप शर्मा, सोनू कुमार, फैमुद्दीन मलिक, आसिम मलिक शिव कुमार चौधरी, मौहम्मद जिलानी, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

मनोज कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments