जनपद हापुड़/क्षेत्र में नकली कंचा कोल्ड्रिंक सोड़ा बनाने वाली फैक्ट्रियां जनता जनार्दन के स्वास्थ्य से खुलेआम कर रही है खिलवाड़ खाद्य सुरक्षा विभाग बना हुआ है अनभिज्ञ
गढ़मुक्तेश्वर/गढमुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित नकली पेय पदार्थ कंचा कोल्ड ड्रिंक्स शिकंजी में इस्तेमाल किया जाने वाला लेमन सोडा बनाने वाली फैक्ट्रियां जनता जनार्दन के स्वास्थ्य से खुलेआम खिलवाड़ करते हुए संक्रमण बीमारियां बांटने का कर रही है काम।
सूत्रों की माने तो इन नकली कंचा कोल्ड ड्रिंक्स सोडा बनाने वाली फैक्ट्रियों के पास किसी प्रकार का कोई भी अपना ब्रांड नेम भी नहीं है। यह फैक्ट्रियां जहां जनता जनार्दन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही हैं वहीं सरकार को भी प्रतिमाह लाखों रुपए के राजस्व का चूना लगाने में पीछे नहीं है। गर्मी का मौसम आते हैं यह फैक्ट्रियां क्षेत्र में कुकरमुते की तरह शुरू हो जाती हैं। जब इस संबंध में खाद सुरक्षा अधिकारी महोदय से बातचीत की गई तो उन्होंने इस मामले को की अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि यह मामला संज्ञान में नहीं है संज्ञान में आने पर इन फैक्ट्री मालिकों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी
0 Comments