*थाने में महिला का हाई बोल्टेज ड्रामा, निर्दोष पर कार्यवाही करने की जबरन कर रही मांग*
वीरेंद्र सिंह सेंगर
कुठौंद जालौन। जनपद जालौन के थाना कुठौंद में एक महिला ने हाई बोल्टेज ड्रामा कर पुलिस के हाथ पैर फुलाये। वह पिता द्वारा दस वर्ष पूर्व बेची गई जमीन को जबरन वापस लेना चाहती है। जिसके लिए वह पूर्व में भी कई बार ड्रामे भी कर चुकी है। इस महिला नाम संगीत पुत्री बाबूलाल निवासी ग्राम चंदावली थाना कुठौंद की रहने वाली है। जिसके परिवार से पिता और भाई बाहर रहते हैं। ज्ञातव्य हो कि आज सुबह उसने थाना पुलिस को मारपीट कर मोबाइल छीनने का प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मामले की पड़ताल की। जिसमें सत्यता कम पाई गई। इसी बीच आज दोपहर बाद करीब 3 बजे के आसपास वह थाना परिसर में स्थित नीम के पेड़ पर चढ़ गई ऊपरी टहनी पर जाकर वह शोले फिल्म के जैसा वीरू का रोल करने लगी। पेड़ पर उसे चढ़ा देख थाना पुलिस के हाथ पांव फूल गए तथा यमुना पट्टी से तत्काल जाल मंगवाए गए तथा पचास लोगों को जाल पकड़कर चारों ओर लगा दिया। इसके बाद मान मनौअल का दौर शुरू हुआ। मामला बिगड़ते देख थाना प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी सूचना पाकर तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी जालौन संतोष कुमार एवं नवागंतुक उप- जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह मौके पर आए तथा पेड़ टहनी पर चढ़कर नाक में दम करने वाली संगीता ने एक न सुनी तथा वह आरोपितों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराए जाने पर अड़ी रही। चूँकि थाने में आई संभ्रांत ग्रामीणों ने बताया यह महिला गांव में बहुत उत्पात मचाती रहती है आए दिन लोगों से झगड़ा करना उल्टी-सीधी गाली गलौज करना महिला का पहला काम है। जिससे ग्रामीण भी तंग आ चुके हैं जिसके बाद अब पुलिस की नाक में दम करने का कार्य कर रही है इस महिलाओं ने पूर्व में भी कई बार थाने में ओवर ड्रामा किया। महिला के पेड़ पर चढ़े होने की घटना पूरे क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई तथा थाने पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। इधर हरकत में आई थाना पुलिस ने एक टीम आरोपितों को पकड़ने के लिए रवाना कर दी। देर शाम थाना पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर बुलवा लिया। इसके बावजूद वह पेड़ पर टहनियों को मटका कर एक बार फिर आतंक मचाने लगी। कई बार मान मनौअल किया गया। अंततः पुलिस को कामयाबी मिली जिसकी सारी शर्तें मानने के बाद महिला संगीता पेड़ से नीचे उतरी। हाई वोल्टेज ड्रामा लेडीस क्षेत्र में बहुचर्चित बनी रही। पेड़ से उतरकर महिला ने जब अपनी बात उप जिला अधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी जालौन के समक्ष रखी तो उन्होंने उस महिला की पूरी बात सुनकर जांच करने के आदेश संबंधित को दिए हैं।
0 Comments