एरिस्टोटल स्कूल कैम्पस में निकली खतरनाक नागिन, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

*एरिस्टोटल स्कूल कैम्पस में निकली खतरनाक नागिन, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू*

सर्पदंश में बिल्कुल भी न घबराएं, बस अस्पताल जाऐं और एंटीवेनम लगवायें-सर्पमित्र- डॉ आशीष त्रिपाठी

वीरेंद्र सिंह सेंगर
इटावा । जसवंतनगर स्थित एरिस्टोटल वर्ल्ड स्कूल के खाली कैम्पस में एक खतरनाक फीमेल स्पेक्टिकल कोबरा सर्प देखकर हड़कम्प कट गया कोबरा सर्प निकलने की सूचना मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया के यूपी कोर्डिनेटर सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को फोन पर स्कूल के एडमिनिस्ट्रेशन डेस्क से अमित पाठक द्वारा मिली । सूचना मिलते ही डॉ आशीष त्रिपाठी तत्काल ही मौके पर पहुंचे और उस कोबरा सर्प को बिना किसी नुकसान पहुंचाए ही आसानी से 2 मिनट में ही सुरक्षित पकड़ लिया और उसके प्राकृतवास में ले जाकर छोड़ भी दिया। नगर पालिका परिषद के पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के ब्रांड एम्बेसडर एवं जनपद इटावा के वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुये बताया कि,यह एक खतरनाक स्पेक्टिकल कोबरा सर्प था जिसमें बेहद ही जानलेवा न्यूरोटॉक्सिक जहर होता है । इसके किसी भी इंसान को काट लेने के बाद 10 से 20 मिनट में ही उसकी मृत्यु भी निश्चित हो जाती है। इसके अलावा कभी किसी अन्य प्रकार के जहरीले सर्प,जैसे करैत या रसल वाइपर के भी दंश से पीड़ित होने पर किसी भी व्यक्ति को सही समय पर उपचार न मिलने से भी उसकी असमय मृत्यु  हो सकती है, इसलिये मेरा आप सभी  जनपद वासियों से निवेदन है कि, अब चूंकि आगामी माह में सभी सर्पों का निकलने का मौसम भी आ रहा है अतः उस समय दिन या रात्रि में या कहीं भी अंधेरे में जाते वक्त आप सभी को बेहद ही सावधान रहने की आवश्यकता है कृपया घर मे पुराना समान रखे हुये एरिया में या घर के बाहर कहीं भी जायें तो हमेशा ही मजबूत जूते पहनकर व टोर्च लेकर ही निकले, यदि आपको कभी दुर्भाग्य से कोबरा या करैत की बाइट हो भी जाये तो किसी झाड़ फूंक कर ढाक बजाने वाले ढोंगी या किसी सरसों पढ़ने वाले तांत्रिक के पास बिल्कुल भी न जायें। बिल्कुल भी घबराएं नहीं तत्काल ही बिना समय गंवाये ही उस पीड़ित व्यक्ति या महिला को जनपद के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाकर भर्ती करायें और तुरन्त ही चिकित्सक के अनुसार ही एंटीवेनम लगवाये। क्यों कि पिछले वर्ष भी जनपद में कोबरा व करैत बाइट से दो से तीन लोगो की सही समय पर सही इलाज न मिलने पर असमय मौत भी हो चुकी है । जनपद इटावा में डॉ आशीष त्रिपाठी के द्वारा लोगो को लगातार ही सर्पदंश से जागरूक करने का ही बड़ा असर हुआ है कि, अब लोगो ने किसी भी प्रकार के सर्पों को मारना ही छोड़ दिया है अब सभी सर्पमित्र डॉ आशीष को लगातार उनके नम्बर 7017204213 पर कॉल कर सर्प निकलने की सूचना देने लगे है।

Post a Comment

0 Comments