*बहादुरगढ़ पुलिस अवैध हथियारों की तश्करी करने वाले तश्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की*
बुगरासी के जाने माने नवैद पठान, बहादुरगढ़ पुलिस के हत्थे तीसरी बार इसलिए चढ़ गये क्योंकि क्षेत्र में हथियार तश्करी का बड़ा जाल इनके और इनके शागिर्दों का रहता है।
हापुड़ एस पी दीपक भूकर के अपराध पर अंकुश लगाने के अनुपालन में ए एक पी सर्वेश मिश्रा के पर्यवेक्षण और सी ओ गढ़मुक्तेश्वर पवन कुमार के निर्देशन में बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने अवैध हथियार तश्कर को दबोचा।
बता दें कि
नवैद पठान की हथियार खेप की जानकारी जब बहादुरगढ़ पुलिस को लगी तो थानाध्यक्ष आशीष कुमार और क़स्बा बहादुरगढ़ चौकी प्रभारी एस आई सुमित तोमर की टीम ने अपना जाल बिछा दिया।
आशीष कुमार थानाध्यक्ष द्वारा की गई जबदस्त कौंबिंग के चलते नवैद पठान चारों तरफ से पुलिस ने घेर लिया और जिसके पास से 9 तमंचे 4 जिंदा कारतूस एक ब्रेजा गाड़ी सेहल चौराहे से दबोच कर थाना लाया गया। और वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया।
*मनोज कुमार की रिपोर्ट*
0 Comments