सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत् कस्बे में किया गया आयोजन

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत् कस्बे में किया गया आयोजन

वीरेंद्र सिंह सेंगर
अजीतमल औरैया।
आज दिनांक 27 मई 2022 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल औरैया में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष बाबरपुर अजीतमल औरैया श्रीमती रानी पोरवाल पूर्व  पंचायत अध्यक्ष श्री मदन पोरवाल एवं प्राचार्य डाइट श्री गंगा सिंह राजपूत जी के द्वारा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई इस अवसर पर डाइट के प्रवक्ता रामनरेश राजपूत, डॉ विजय कुमार, श्रीमती रचना यादव ,डॉ निधि अवस्थी ,संजय कुमार सरोज ,अखिलेश कुमार दुबे एवं डाइट के डी एल एड प्रशिक्षुओं द्वारा सड़क सुरक्षा के विषय में अपने अपने विचार प्रस्तुत किए गए अंत में प्रशिक्षुओं के द्वारा  समाज में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के प्रचार एवं प्रसार को आगे बढ़ाना है यह शपथ ली गई एवं भविष्य में गाड़ी चलाते समय यातायात के नियमों के पालन करने एवं करवाने मैं समाज को जागरूक करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।

Post a Comment

0 Comments