अछल्दा कस्बे में अवैध अतिक्रमण पर चला बाबा का बुलडोजर,नायव तहसीलदार के नेतृत्व में चला बुलडोजर*

*अछल्दा कस्बे में अवैध अतिक्रमण पर चला बाबा का बुलडोजर,नायव तहसीलदार के नेतृत्व में चला बुलडोजर*

वीरेंद्र सिंह सेंगर
 अछल्दा( औरैया) अछल्दा कस्बे में मंगलवार को अवैध अतिक्रमण पर जमकर सख्ती के साथ बाबा का बुलडोजर चला है। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल नगर पंचायत अछल्दा के अधिशाषी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा की देखरेख में पुलिस बल की मौजूदगी में स्टेशन बाजार सराय बाजार नेहरू बाजार हरी गंज बाजार के साथ नेविलगंज में भी सड़कों के किनारे फुटपाथों व नालियों के ऊपर दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से किया गया अतिक्रमण बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत होते हैं अतिक्रमणकारी दुकानदारों में हड़कंप मच गया तमाम अतिक्रमणकारी तमाम दूकानदार स्वयं अपना अतिक्रमण समेटने में जुट गए वहीं कुछ अतिक्रमणकारी विरोध करते भी नजर आए। अवैध अतिक्रमण हटने से लोगों ने काफी राहत की सांस ली है। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल ने दोबारा अवैध अतिक्रमण न करने की अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत देते हुए दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की भी चेतावनी दी है।

Post a Comment

0 Comments