*प्रधानमंत्री सम्मान निधि सही निस्तारण हेतु तहसील स्तर पर गांव गांव जाकर किया जा रहा है सत्यापन*
अजीतमल औरैया।
संपूर्ण प्रदेश में ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश में इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर तहसील स्तर पर गांव गांव जाकर सही सत्यापन करने का अधिकारियों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
बताते चलें कि इसी के परिप्रेक्ष्य में तहसील अजीतमल में कार्यरत टीएसी अरविंद कुमार ने अपने क्षेत्र के सुदूरवर्ती बीहड़ी क्षेत्र के गांव गांव जाकर किसानों को सम्मान निधि से संबंधित जानकारियां देकर उनके कागजों को सही करने के उपरांत सूचियों को चस्पा कर गांव गांव जाकर लोगों को पढ़कर उसकी जानकारी दी उनके साथ कृषि विभाग के संबंधित तमाम अधिकारी भी साथ रहे विगत तीन-चार दिनों में उन्होंने गांव जुहीखा, ततारपुर गूंज, बरबटपुर, महेवा,त्योर लालपुर, सेंगनपुर, कैथौली, असेवा, रमपुरा में आज जाकर लोगों को सूचियां पढ़कर सुनाई एवं उनके बारे में जानकारियां देने के साथ-साथ सरकार द्वारा दी जा रही कृषि यंत्रों और बीजों पर छूट के बारे में भी गहराई से जानकारी दी।
0 Comments