गढ़मुक्तेश्वर में फर्जी सर्व हितेषी फाइनेंस कंपनी के सूदखोरों से लोग परेशान
गढ़मुक्तेश्वर में फर्जी सर्व हितेषी फाइनेंस कंपनी के सूदखोरों से लोग परेशान
गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) दिन सोमवार को मो०आदर्श नगर कस्बा व थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद-हापुड़ में सन्नी पुत्र सौराज सिंह नि०उपाध्याय नगर जैन भूसे वाली गली कस्बा गढ़मुक्तेश्वर मैं (सर्वहितेषी)के नाम से फाइनेंस कंपनी चला रहा था। उसका कोई कर्मचारी रोजाना लोगों से कलेक्शन करते थे।तथा लोगों द्वारा उनका पैसा अपने पास जमा करते थे। जो अपने द्वारा एक किताब भी जारी करके उसी किताब में रोजाना प्रतिदिन वह उन पैसों को चढ़ाते थे।इस प्रकार उक्त सनी ने लोगों से लाखों रुपए इकट्ठे किए और जब पैसा लौटाने का समय आया तो वह (गढ़मुक्तेश्वर) से कहीं और भाग गया। लोगों का इकट्ठा पैसै से अपनी गाड़ी व मकान बनाने में खर्च कर दिया।जब सभी खातेदार उक्त सनी के घर पैसे मांगने पहुंचे तो उसके परिवार वालों ने खातेदारों को गाली-गलौज देकर वहां से भगा दिया।सनी के द्वारा दी गई सर्व हितेषी फाइनेंस की किताब सभी खातेदारों के पास सुरक्षित है। जिसमें संबंधित समस्त लोगों के 75 हजार 50हजार आदि। खातेदारों की रकम उक्त सनी के पास जमा थी। सनी सभी खातेदारों की रकम लेकर गढ़मुक्तेश्वर से भाग गया । संबंधित खातेदार ने सनी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की और गढ़मुक्तेश्वर (थानाध्यक्ष) को प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्यवाही करने की अपने पैसे वापस दिलवाने की मांग की। जिसमें संबंधित खातेदार मौजूद रहे। राहुल राजपूत, सावित्री देवी,गौरव कश्यप,अजय निषाद,गायत्री, पिंकी,राहुल,सोनू जिम,उमेश कुमार लोधी, गौतम सिंह,शिवराज सिंह,पंकज, श्रुति आदि खातेदार सूदखोरों का हुए शिकार
0 Comments