*जनपद हापुड़।*
आईएएस बनकर हापुड़ जनपद का ही नहीं प्रदेश का भी नाम किया है रोशन, शिवानगी गोयल ने पिलखुवा की हैंडलूम नगरी सहित परिवार का नाम भी किया रोशन घर में बधाई देने वालों का लगा तांता पिलखुवा के गांधीनगर बस अड्डा पुलिस चौकी के पास रहने वाले राजेश गोयल की बेटी शिवांनगी गोयल के सोमवार को यूपीएससी 2021की परीक्षा के परिणाम घोषित हुए जिसमें शिवानगी गोयल ने परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस बनकर जनपद सहित परिवार का नाम किया रोशन।
राजेश कुमार गोयल ने बताया उनकी बेटी ने मेहनत और लगन से पढ़ाई कर हमारे सपनों को साकार किया है, तो वही माता संध्या गोयल ने बताया उनकी बेटी की मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त हुई है सभी का मिला आशीर्वाद तो वही शिवांनगी गोयल ने बताया उनके परिवार में माता और पिता सहीत परिवार के सभी लोगों के सहयोग से उन्हें पढ़ाया आज उन्हीं के सरैया और आशीर्वाद से परिवार का नाम रोशन करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
जितेन्द्र शर्मा
0 Comments