राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बजट को बताया सर्व हितकारी बजट

राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बजट को बताया सर्व हितकारी बजट

वीरेंद्र सिंह सेंगर
प्रयागराज।
भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया वह सर्व हितकारी व सराहनीय योग्य है जिसका राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा  की ओर से स्वागत किया जाता है ।

बताते चलें कि इस बजट में महिलाओं की सुरक्षा,स्वास्थ्य विकास व जन कल्याणकारी योजनाएं, ऐतिहासिक धरोहरों के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में तथा विभिन्न प्रकार की मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखते हुए बजट पेश किया गया है जिससे प्रदेश की जनता को सीधा लाभ प्राप्त होगा इस वजह से उत्तर प्रदेश ही नहीं भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जमुना पार प्रयागराज जिला अध्यक्ष व राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कुशल जैन के नेतृत्व में बैठक कर प्रदेश सरकार को बधाई दी गई इस मौके पर यमुनापार जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा शकील अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में हर वर्ग के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने को ध्यान में रखते हुए बजट प्रस्तुत किया है जो सराहनीय और हर तरह से विकासोन्मुखी सावित होगा।

Post a Comment

0 Comments