अक्सर रात्रि मे निकलने वाला करैत सर्प एक साइलेंट किलर भी है रात्रि में बेहद सावधान रहें, सुरक्षित रहें

अक्सर रात्रि मे निकलने वाला करैत सर्प एक साइलेंट किलर भी है रात्रि में बेहद सावधान रहें, सुरक्षित रहें।

*याद रखिये जहरीले सर्प दंश का एकमात्र इलाज सिर्फ एंटीवेनम ही है* सर्पमित्र- डॉ आशीष त्रिपाठी

वीरेंद्र सिंह सेंगर
उत्तर प्रदेश (बुलंदशहर) । देश मे प्री मानसून का मौसम शुरू हो रहा है सर्पों के खुले बिलों में पानी प्रवेश करेगा तब ये सर्प सूखी जगह की तलाश में आपके घर की तरफ अपना रुख कर सकते है। देश भर में ज्यादातर सर्पदंश की घटनाएं जून जुलाई से लेकर अक्टूबर तक घटित होती है। इसी तरह सर्प दंश की एक घटना गाँव बांहपुर में एक दिन पूर्व घटी। बुलंदशहर के सर्पमित्र सत्येंद्र से मिली सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर के एक गांव बहापुर के ब्लॉक बी बी नगर मे बिजली विभाग में कार्यरत लाइनमैन की एक सात साल की बच्ची को टीवी का रिमोट जमीन पर गिरकर टूटने से रिमोट के बाहर निकले हुये सैल को ढूंढते वक्त कहीं अंधेरे में छिपे करैत सर्प का दंश हुआ वह समझी की उसे किसी चूहे ने काटा होगा और वह अस्पताल भी नही गई उस समय उसे कोई दर्द भी नही हुआ। साथ ही उसके घरवालों ने भी उस पर ज्यादा ध्यान ही नही दिया। लेकिन जागरूकता एवं जानकारी के अभाव में तबियत बिगड़ने पर परिवार वाले झाड़ फूंक करने वाले ढोंगी बाबा के पास बच्ची को ले गये तब  इलाज में ज्यादा समय बीत जाने से हॉस्पिटल पहुँचने में बच्ची को देरी हुई और बच्ची की एंटीवेनम /पोलीवेनमसे न लग पाने की वजह से दर्दनाक दुःखद मौत हो गई । मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि, वह इस बच्ची की दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे । मेरा इस महत्वपूर्ण पोस्ट को आप तक पहुंचाने का बस यही मकसद है कि,आगे से कोई ऐसा हादसा किसी के साथ न हो सभी लोगो में जागरूकता हो कि, किसी भी जहरीले सर्प के काट लेने पर उसका इलाज एंटीवेनम ही होता है।  आपको बता दूं, कि, जिस सांप ने इस बच्ची को काटा है बहुत ही जहरीला होता हैं जिसे अलग अलग राज्यों में अनेक नामों से जाना जाता है जैसे कालगंडा, घोड़ा करैत, कॉमन करैत कोडिया गढा इत्यादि। इसका जहर कोबरा (भारतीय नाग) से भी लगभग छः गुना अधिक जहरीला होता है ये सर्प ज्यादातर देर शाम को अंधेरे में ही निकलता है दिन में कभी कभी शिकार के चक्कर में ही निकलता है, लेकिन रात में अक्सर यह ज्यादा दिखाई दे जाता है। यह जमीन पर बिछाए बिस्तर, बेड, चारपाई,पलंग पर बिछे चादर या कपड़ों में आसानी से घुस जाता है और लोगो को अक्सर सोते वक्त ही करवट लेते समय काट लेता है इसके काटने के बाद शरीर पर कोई लक्षण भी उभर कर नहीं आते है फिर लगभग डेढ़ से दो घंटे बाद पेट में तेज जलन ,मांसपेशियों में तेज ऐठन, सांस लेने में रुकावट हो जाती है। अतः निवेदन है कि, कभी भी ऐसा होने पर तुरंत ही बिस्तर या कपड़ों को झाड़े आपको सांप दिखे या न दिखे ,जल्दी से सीधे जिला अस्पताल के इमरजेंसी यूनिट तक पहुंच जाइये । जहां पर स्नेक एंटीवेनम/पोलिवेनम द्वारा ही जान बच सकेगी । इस सर्प के दंश से बचने के लिये घरों में चूहों के बिलों को बंद करे पुराना सामान कूड़ा कचरा को बाहर कर दे । जमीन पर सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे  । कमरे में सोते समय दरवाजे की सांस (देहरी और दरवाजे की बीच की जगह) को किसी कपड़े से बंद कर के रखें। सजग रहे सुरक्षित रहें।

द्वारा- वन्यजीव सर्पमित्र, डॉ आशीष त्रिपाठी
कोर्डिनेटर मिशन स्नेकबाइट डेथ फ्री इंडिया उत्तर प्रदेश भारत

Post a Comment

0 Comments