*संपूर्ण प्रदेश में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की मनाई गई जयंती*
वीरेंद्र सिंह सेंगर
लखनऊ।
पत्रकारिता जगत विशेष तौर से चौथे स्तंभ कहे जाने वाले महत्वपूर्ण संगठन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बाल ईश्वर लाल जी की 35 वीं जयंती संपूर्ण प्रदेश में आज हर जनपद मुख्यालय पर मनाई गई।
बताते चलें की अपने समय में आज से लगभग 50 वर्ष पहले 80 के दशक में बाबू बालेश्वर लाल ने अपने कलम की ताकत से सरकारों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया तथा वहीं उन्होंने पत्रकार हितों के लिए संगठन तैयार करने के लिए विचार किया और उन्होंने अपने समय में ही ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का गठन किया जो आज भी पत्रकारिता जगत में अपना एक अद्वितीय स्थान बनाए हुए है और इस संगठन की मजबूती इसी बात से पता चलती है क्योंकि इसमें प्रदेश स्तर के हर जनपद मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक कर्णधार पत्रकार जुड़े हुए हैं और इसकी हर जगह एक अपना सम्मानजनक स्थान भी है स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी का आज ही के दिन 1987 में देहावसान हुआ था जिससे उनकी आज पुण्यतिथि पर हर जिला मुख्यालय पर उनकी 35 वीं जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जगह जगह उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए कहा गया तथा पत्रकार बंधुओं को समाज में सर्वहित कार्यों के प्रति कलम उठानी चाहिए।
0 Comments