यदि यही हाल रहा तो नदियों के स्रोत हो जाएंगे बंद, प्रकृति के साथ ना करें छेड़छाड़ मानव सभ्यता खत्म होने के कगार पर:-
वीरेंद्र सिंह सेंगर
औरैया यूपी।
विश्व में जिस प्रकार से जलवायु परिवर्तन एवं पृथ्वी पर हो रहे प्राकृतिक परिवर्तनों का मानव सभ्यता के साथ-साथ जीव जंतुओं पर भी गहरा प्रभाव पड़ रहा है और तो और नदियां और जलाशय भी वर्तमान समय में सूखने की कगार पर पहुंच चुके हैं जो कहीं ना कहीं मानव सभ्यता के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकता है।
बताते चलें कि जहां एक ओर संपूर्ण भारतवर्ष भीषण तपिश और ज्वलनशील गर्म हवाओं से जल रहा है वही संपूर्ण देश में पृथ्वी का जल स्तर अत्याधिक नीचे चले जाने के साथ-साथ जलाशयों और नदियों का भी जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है जो मानव सभ्यता के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकता है देखने को तो यहां तक मिल रहा है कि जहां एक नहीं बल्कि पांच नदियों यमुना, चंबल,सिंध,पहूज और क्वांरी नदियों का संगम हो वहां पर यमुना नदी जो पांचों नदियों के मिलने के बाद भी लगातार विगत वर्षों से सूखती चली जा रही है जिससे लोगों में इसकेे प्रति कौतूहल पैदा कर रहा है कि यदि यही हाल रहे तो क्या नदियां भी सूख जाएंगीं? क्योंकि वर्तमान समय में भी यमुना नदी में कहीं कहीं लोग पैदल ही इस पार से उस पार निकल रहे हैं जो सोचनीय विषय है।
0 Comments