अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग जिसमें भैंस व खाने का सामान जलकर हुआ राख?*

*अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग जिसमें भैंस व खाने का सामान जलकर हुआ राख?*
वीरेंद्र सिंह सेंगर                                            चकरनगर| इटावा आज करीब 4 बजे चकरनगर थाना क्षेत्र के एक गाँव में अचानक आग लग जाने से एक भैस, भूसा व खाने पीने का साजो सामान जलकर हुआ राख| सूचना के उपरांत फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पंहुची तब तक ग्रामीणों की सहायता से आग को बुझा लिया गया|

      प्राप्त जानकारी के अनुसार चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा निवासी महेश कठेरिया के छप्पर मे अचानक करीब शाम 4 बजे आग की लपटें दिखाई दीं, लपटें देखते ही ग्रामींणजन आग की तरफ दौड पडे और जाकर देखा कि उस छप्पर मे बंधी भैस जल रही थी, न तो भै़स खूँटे से छूटपाई और न ही ग्रामीणों का कोई उपाय चला| देखते ही देखते भैस व भूसा व खाने पीने का साजो सामान पूर्ण रुप से  जलकर राख हो गया|

       इधर फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना मिलने पर घटना स्थल पर तुरंत पहुँची तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पूर्ण रूप से पा लिया था| समाज सेवी सुभाष सिंह चौहान ने बताया कि महेश कठेरिया की भैस जिस की कीमत लगभग 60,000 रू होगी तथा गरीब की ग्रहस्थी भी जलकर राख हो गाई |इसी के साथ कई गोपालपुरा निवासियों ने उपजिलाधिकारी महोदय से इस घटना की जांच कर उचित सहायता राशि दिऐ जाने की मांग की है|

Post a Comment

0 Comments