श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा रामलीला के अच्छे प्रदर्शन में हो रही जबरदस्त भीड़*

*श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा रामलीला के अच्छे प्रदर्शन में हो रही जबरदस्त भीड़*
संत समाज का है भागवत कथा स्थल पर जमावड़ा

वीरेंद्र सिंह सेंगर
जालौन।
जनपद के अकोढ़ी दुबे के बजरंगबली मंदिर प्रांगण में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं एककुंडी विष्णु महायज्ञ का आयोजन मैं दूरदराज से संत समाज के अलावा विशिष्ट लोगों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है जिससे आयोजन में चार चांद लग रहे हैं वही रामलीला में हो रहे अच्छे अभिनय को देखकर लोगों में और अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है।

बताते चलें कि जनपद जालौन के अकोढ़ी दुबे हाईवे पर स्थित बजरंगबली के मंदिर पर चल रहे एक कुंडी विष्णु महायज्ञ के साथ-साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में संतो के अलावा दूरदराज से गणमान्य लोगों का पहुंचना जारी है बताते चलें कि इस आयोजन में भागवत आचार्य पंडित अखिलेश पाठक तथा यज्ञ आचार्य पंडित श्री अश्विनी पाठक व्याकरण आचार्य वृंदावन धाम एवं श्री श्री 1008 हरबंस मुनि भोले बाबा चिल्ली के संरक्षण तथा श्री श्री 108 छोटे मुनि जी महाराज के अगुवाई में रामकथा वाचक श्यामा किशोरी जी भी अपनी कथा से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहीं हैं तथा इस आयोजन में चित्रकूट धाम से पधारे संत विवेकानंद सरस्वती के साथ-साथ रज्जन दास,कालपी धाम के अलावा तमाम संत अपनी अपनी उपस्थिति देकर आयोजन को सफल बनाने में अपना अपना योगदान दे रहे हैं तथा वहीं इस आयोजन में चल रही रात्रि में रामलीला आयोजन में सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार बाबूलाल बेधड़क के साथ-साथ सभी कलाकारों विशेष रूप से महान नृत्य कलाकारों नैना व मुस्कान कानपुर के अभिनय से दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

आज कथा का अंतिम दिवस होने के कारण इस आयोजन के पवित्र भंडारे में अपाऐ जनसमूह के आने की प्रबल संभावना है जिससे कमेटी के सदस्यों ने अभी से सारे इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं जगम्मनपुर से पधारे राहुल मिश्रा, फुल्लू मिश्रा,भंडारी, पुजारी के साथ-साथ तमाम गणमान्य लोग आयोजन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments