*स्लग- 50,000 रू.का इनामियां मोस्ट वांटेड डकैत गिरफ्तार*
*“24 साल बाद औरैया पुलिस की गिरफ्त में- बीहड़ का डकैत”*
एंकर
*जनपद औरैया पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए विगत24 वर्षों से माननीय न्यायालय से मफ़रूर तथा जनपद से वांछित, शासन द्वारा घोषित रु 50 हजार के मोस्ट वांटेडइनामियां तथा लालाराम गैंग का मुख्य सदस्य छेदा सिंह उर्फ छिद्दा निवासी ग्राम भासौन थाना अयाना को फर्जी आधार कार्ड,वोटर कार्ड, पैन कार्ड व अन्य प्रपत्र सहित गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की*
उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवसीय कार्य योजनाओं में चल रहे अभियानों के अनुपालन में राज्य को अपराध मुक्त कराने को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औऱैया श्री शिष्यपाल के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था नियंत्रण तथा पुरस्कार घोषित एंव वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना अयाना पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.06.2022 को मुखबिर की सूचना पर विगत 24 वर्षों से वांछित शासन द्वारा घोषित 50 हजार रू0/- के मोस्टवांटेड इनामिया अभियुक्त छेदा सिंह उर्फ छिद्दा पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम भासौंन थाना अयाना जनपद औरैया को उसके घर से ही गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास सेबृजमोहन दास पुत्र राम बालक दास निवासी चित्रकूट के नाम से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड तथा राशन कार्ड भी बरामद हुये है।
*पूछताछ का विवरण*-गिरफ्तार अभियुक्त छेदा सिंह उर्फ छिद्दा निवासी भासौन थाना अयाना जनपद औरैया ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह लालाराम गैंग का सक्रिय सदस्य था इस गैंग के साथ मिलकर उसने दर्जनों फिरौती हेतु अपहरण तथा लूट की घटनाएं कारित की हैं वर्ष 1998 में मै गैंग के साथ मिलकर थाना अयाना क्षेत्र के जसवंतपुर गांव के 04 लोगों का अपहरण किया था जिसमें कुछ लोगों को फिरौती लेकर छोड़ा गया था तथा एक अपहर्ता को पुलिस ने मुठभेंड के दौरान छुड़वाया था। इसी मुकदमें में वांछित चल रहा था। जिसके बाद धीरे-धीरे जब गैंग समाप्त होने लगा तो पिछले 15-20 सालों से मै अपना नाम पता बदल कर चित्रकूट में बाबा बनकर रह रहा था।
*बाईट-अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक औरैया*
0 Comments