जनपद हापुड़/एसपी दीपक भूकर के द्वारा कल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तैनात दरोगा अजब सिंह को किया सस्पेंड

जनपद हापुड़/एसपी दीपक भूकर के द्वारा कल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तैनात दरोगा अजब सिंह को किया सस्पेंड

हापुड़ जनपद की कानून सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त सुदृढ़ एवं जनपद की जनता जनार्दन को भयमुक्त अपराध मुक्त सुशासन युक्त माहौल प्रदान कराने की पहली प्राथमिकता का पहला नाम है एसपी दीपक भूकर। जनपद हापुड़ का चार्ज संभालने से लेकर वर्तमान तक अपने कर्तव्य के प्रति रात दिन को दरकिनार कर जनता जनार्दन की सुरक्षा के प्रति सजग रहने वाले एसपी दीपक भूकर के द्वारा ड्यूटी के प्रति लापरवाही करने वाले कई पुलिस कर्मचारियों को जहां लाइन हाजिर करने के साथ कई प्रभारियों के कार्यों में फेरबदल किया गया है। वही एसपी दीपक भूकर के द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने के चलते गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तैनात दरोगा अजब सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।
रिपोर्ट मुकेश शर्मा

Post a Comment

0 Comments