*गंगा नगरी में श्रद्धालु ,डूबा हुई मौत*
जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में आषाढ़ अमावस्या के पावन पर्व पर गांव सिकंदरपुर जनपद गुड़गांव हरियाणा का रहने वाला एक किशोर कुणाल शर्मा पुत्र संजीव शर्मा जिसकी उम्र 16 वर्ष है गंगा में स्नान करते समय गहरे जल में डूब गया, जहां स्थानीय गोताखोर राजू केवट, दीपचंद केवट, कुंवर पाल केवट और विनोद केवट ने कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाल लिया। तत्पश्चात स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस ने गढ़ सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान कुणाल की मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि अमावस्या पूर्णिमा मेले पर उच्चस्तरीय गंगा में बैरी कटिंग एवं सरकारी गोताखोर नहीं किए जाते, जिसके चलते यहां डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन को जल्दी ही इस ओर ध्यान देना होगा।
*रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा के साथ कैमरामैन कैलाश केवट
0 Comments