व्यापारियों के हित के लिए हर समय उपलब्ध रहूंगा- कपिल*

*व्यापारियों के हित के लिए हर समय उपलब्ध रहूंगा- कपिल*
--------------------------------------------------------------------------------
 बिलसंडा पीलीभीत! उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल के नगर में प्रथम आगमन पर इकाई के पदाधिकारियों एवं नगर के प्रमुख व्यापारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक विवेक वर्मा का स्वागत एवं इकाई के नगर चेयरमैन बिक्रमनगर जयसवाल के प्रतिष्ठान पर  संगोष्ठी आयोजित कर अभिनंदन कार्यक्रम एवं व्यापारियों के हितों पर व्यापक रूप से चर्चा की गई!!


 पूर्व आयोजित कार्यक्रम के अनुसार नगर में आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विवेक वर्मा का इकाई के चेयरमैन विक्रम नरेश जयसवाल के प्रतिष्ठान पर अभिनंदन एवं व्यापारी संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें व्यापारी हितों पर प्रमुख रूप से चर्चा की गई बड़नगर की प्रमुख समस्याएं जैसे बिजली, बुधवार बंदी, नगर की पथ प्रकाश  व्यवस्था, नगर पंचायत संबंधी समस्याओं को प्रमुख रूप से उठाया गया!! संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि उनके पिता व्यापारी हितों के लिए सदा कार्य करते आए हैं.. उनके ही पद चिन्हों पर वे सदा व्यापारी हितों के लिए तत्पर रहेंगे व्यापारी की एक आवाज पर वह हमेशा उपलब्ध रहेंगे, प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है उस दायित्व में बिलसंडा नगर वासियों की अहम भूमिका है उनके द्वारा दिए गए मनोबल की वजह से वह लगातार आगे बढ़े हैं इसीलिए भाई नगर वासियों का विशेष ध्यान रखेंगे एवं उनके हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे, इसके अलावा इकाई के चेयरमैन विक्रम नरेश जयसवाल, नगर अध्यक्ष डीके गुप्ता, मुकेश सक्सेना, अनुराग जयसवाल, सुनीत लल्ला, कुणाल गुप्ता शुभम गोयल, इस मौके पर प्रमुख रूप से इसके अलावा रजत श्याम गुप्ता, वैभव सक्सैना गोलू जयसवाल, संदीप राठौर रजत सागर , विकेश जयसवाल, राम सिंह वर्मा, सोहन वर्मा, धीरज जायसवाल, सचिन जयसवाल,अवध नरेश जयसवाल, गौरव शुक्ला, प्रेम जयसवाल, मनोज जयसवाल, मोहम्मद रिजवान, अंसार मंसूरी, शाहिद हुसैन, समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे  कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता आशीष सक्सेना ने किया

Post a Comment

0 Comments