रोशनी खान बनी भारतीय नमो संघ की प्रदेश सचिव, प्रदेश अध्यक्ष उदयन शर्मा ने दी शुभकामनाएं।
बरेली, सीबीगंज:
वरिष्ठ समाजसेवी रोशनी खान को भारतीय नमो संघ का उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
बता दें वह खुद भी टीएमजेड वेलफेयर सोसायटी नाम से संगठन चलाती हैं।
इससे पहले वह नरेंद्र मोदी यूथ बिग्रेड में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारी रह चुकी हैं।
भारतीय नमो संघ के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित उदयन शर्मा ने रोशनी खान भारतीय नमो संघ का प्रदेश सचिव घोषित किया।
प्रदेश अध्यक्ष पंडित उदयन शर्मा ने बधाई देते हुए कहा भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू सिंह तोमर के निर्देशानुसार एडवोकेट रोशनी खान जी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है मुझे आशा है एडवोकेट रोशनी खान संघ के आदर्श एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को 2024 के चुनावों में भारी बहुमत से पुनः विजय प्राप्त कराने हेतु संगठन को मजबूती देने का कार्य करेंगी।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव रोशनी खान प्रदेश अध्यक्ष उदयन शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा मैं आज उदयन शर्मा जी को यह भरोसा दिलाती हूँ कि जो यकीन आपने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर जताया है, इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, निश्चित ही आपके इस यकीन को आपके गर्व के रूप में परिवर्तित करने में कोई कसर नही छोड़ूंगी।
मैं भारतीय नमो संघ का परचम लहराने के लिए सभी को साथ समेट कर, तमाम मेहनतकश निष्ठावान संगठन की मजबूत सेना के साथ पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से भारतीय नमो संघ को मजबूत करने की दिशा में काम करूंगी।
सुमित कुमार सिंह क्राइम ब्यूरो बरेली
0 Comments