कासगंज ऐटा से वीरेंद्र सिंह सेंगर की ख़ास रिपोर्ट

कासगंज ऐटा से वीरेंद्र सिंह सेंगर की ख़ास रिपोर्ट
स्लग,
*शहीद शिरोमणि पत्रकार स्वर्गीय श्री वीरेश गुप्त की पुण्यतिथि पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने किया भव्य आयोजन*

एंकर,
जनपद के वीर शिरोमणि पत्रकार स्वर्गीय श्री वीरेश गुप्त की 18वीं पुण्यतिथि का आज जनपद कासगंज क्षेत्र के अंतर्गत उनके पैतृक निवास तथा कर्म स्थली पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद कासगंज तथा अलीगढ़ मंडल के सौजन्य से श्रद्धांजलि स्वरूप एक भव्य आयोजन किया गया।

इस आयोजन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सम्मानीय श्री सौरभ कुमार ने शिरकत की तथा शहीद स्थल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ उनकी शहादत को नमन किया काफी दिनों से प्रदेश अध्यक्ष उनकी समाधि स्थल पर जाने के लिए उत्साहित थे लेकिन अपरिहार्य कारणों से ऐसा नहीं हो सका लेकिन आज उनकी 18वीं पुण्यतिथि पर उनकी दिली तमन्ना के अनुसार जब उनको इस आयोजन के बारे में बताया गया तो उन्होंने अपने सारे कार्यक्रमों को नजरअंदाज करते हुए शहीद पत्रकार के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की तथा प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताते चलें कि प्रदेश अध्यक्ष श्री सौरभ कुमार के साथ एसोसिएशन के प्रांतीय प्रचार मंत्री ओम प्रकाश द्विवेदी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष छोटे लाल चौधरी, अलीगढ़ मंडल के अध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान और कासगंज जनपद के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ बांबी ठाकुर उपस्थित रहे उनकी उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष ने शहीद पत्रकार की पत्नी ममता गुप्ता को अपनी ओर से हर संभव मदद देने का वचन दिया इस आयोजन और कार्य के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को हर जगह सराहा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments