सभी सर्प जहरीले नहीं होते कृपया सर्पों को वेवजह ही न मारे- डॉ आशीष

ईंटो में छिपा था 6 फुट लम्बा घोड़ा पछाड़, सर्पमित्र डॉ आशीष ने सुरक्षित रेस्क्यू 

सभी सर्प जहरीले नहीं होते कृपया सर्पों को वेवजह ही न मारे- डॉ आशीष

वीरेंद्र सिंह सेंगर जनाभास इटावा। । थाना सिविल लाइन्स के अन्तर्गत आलमपुर हौज में संदीप कुशवाहा के मकान के बगल में रखी ईंटो में एक 6 फुट लम्बा घोड़ा पछाड़ सर्प (RAT SNAKE) ईंटों के चट्टे में जाकर छिप गया था जो कि सम्भवतः मेढक या चूहा खाने के लिये वहाँ आया था । उक्त सर्प के दिखाई देने की सूचना वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को पहले लखनऊ पुलिस कंट्रोल रूम से व बाद में पीआरवी 4607 से कॉन्स्टेबल रबनीत सिंह यादव द्वारा फोन पर मिली । सूचना मिलते ही डॉ आशीष तत्काल ही अपने विशेष उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उस घोड़ा पछाड़ सर्प को काबू में कर लिया फिर बिना नुकसान पहुंचाए ही सुरक्षित पकड़कर उसे उसके प्राकृतवास में छोड़ भी दिया। राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया के यूपी कोर्डिनेटर व जनपद इटावा के ऑफियोलॉजिस्ट सर्पमित्र डॉ आशीष ने जानकारी देते हुये बताया कि, इस रैट स्नेक घोड़ा पछाड़ में किसी भी प्रकार का कोई जहर नही होता है इस विषहीन सर्प से किसी को कोई नुकसान भी नही होता है । विकास के आरम्भ काल से ही धरती पर मौजूद ये शीत रक्त वाले प्राणी इस समय तापमान बदलने से बेहद ही लाचार हो जाते है। इसलिये निवेदन है कि, कृपया वेवजह ही कभी दिखाई देने पर इन बेजुबानो की हत्या बिल्कुल भी न करें क्यों कि,सभी सर्प जहरीले नहीं होते। फिर भी किसी भी अन्य प्रकार के जहरीले सर्प कोबरा, करैत,रसल के दंश से पीड़ित होने पर किसी भी व्यक्ति को सही उपचार न मिलने पर उसकी असमय मृत्यु भी हो सकती है अतः रात्रि में या कहीं भी खासकर अंधेरे में जाते वक्त आपको बेहद ही सावधान रहने की आवश्यकता है। कृपया घर से जब भी बाहर जाएं तो जूते पहनकर व कोई टोर्च लेकर ही निकले। कभी कोई स्नेक बाइट हो भी जाये तो कृपया तत्काल ही बिना समय गंवाये ही मरीज को निकट के जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड ले जाकर एडमिट करायें। क्यों कि, सर्प दंश का एकमात्र उपचार एंटीवेनम ही है इसलिये कभी भी किसी बाबा या तांत्रिक द्वारा झाड़ फूंक कर जहर उतारने में अपना कीमती समय बिल्कुल व्यर्थ न करें। अन्यथा रोगी की जान जा सकती है।
जनपद में डॉ आशीष द्वारा चलाये जा रहे सर्प जागरूकता अभियान का ही यह असर है कि, लोगों ने सर्पों को या अन्य वन्यजीवों को बिल्कुल मारना ही छोड़ दिया है और सीधे सर्प या कोई भी वन्यजीव के दिखाई देने पर डॉ आशीष को सूचना देने लगे है। उक्त स्नेक के सफल रेस्क्यू में यूपी पुलिस के जवान कॉन्स्टेबल रबनीत कुमार यादव व होमगार्ड राम भरोसे सहित गृहस्वामी संदीप का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments