वीरेंद्र सिंह सेंगर
ककोर औरैया।
जनपद में कर्तव्यनिष्ठा व लगनशीलता के साथ कार्य करने वाले उप निरीक्षकों की निरीक्षक पद पर जनपद की एसपी द्वारा पदोन्नति की गई।
बताते चलें कि आज दिनांक 27.06.2022 को पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा जनपद पुलिस मुख्यालय ककोर औरैया में चार उप निरीक्षकों को उनकी सराहनीय कार्य शैली से प्रभावित होकर उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति कर उनका सम्मान किया गया।
पदोन्नति हुए उपनिरीक्षक
नि0 भोला प्रसाद,नि0 देवेन्द्र कुमार शर्मा,नि0 राजपाल सिंह, नि0 मानवेन्द्र सिंह को स्टार लगाकर सम्मानित किया गया एवं शुभकामनाएं देते हुए नई जिम्मेदारियों को और अधिक कर्तव्यनिष्ठा, लगनशीलता के साथ निर्वहन हेतु प्रोत्साहित किया गया,इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल व डी0वाई0एस0पी0(प्रशिक्षु) समेत अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
0 Comments