भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा कर जगह जगह किया अभिनंदन
बिलसंडा।क्षेत्र के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर सहित तमाम शिवालयों में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने को नगर से पिछले सप्ताह गया दो दर्जन श्रद्धालुओं का जत्था कछला से जल भरकर सोमबार की देर रात बापस लौट आया।नगर की सीमा में प्रवेश करते ही सभी भक्तों ने पहुंचकर उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया।इस अवसर पर सभी कांवर्थियों को माला पहनाकर उन्हें नगर तक लाया गया,इसके बाद उनकी आरती उतारकर रवाना किया गया।
ज्ञात हो कि बीते बुधबार को नगर से दो दर्जन काँवरथी शिखर जायसवाल,एवम मीत राठौर,की अगुवाई में बदायूँ के कछला घाट को रवाना हुए।जल भरकर पैदल मार्ग से यह सभी भक्त बीती रात सुप्रसिद्ध नीलकंठ लिलहर पहुंचे,जहां आरती के बाद नगर के जेपी लान पहुंचे।यहाँ भाजपा नेता व पूर्व सभासद डीके गुप्ता,गौरव राठौर,अमन गुप्ता,सभासद रजत सागर,अविरल गुप्ता,प्रतुल गुप्ता अधिवक्ता आशीष सक्सेना ने सभी कांवर्थियों का फूल मालाएं पहनाकर,एवम गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया,एवम जलपान भी कराया।तत्पश्चात सभी काँवरथी मुख्य बाजार होते हुए गौरीशंकर मंदिर व मढानाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।इस बीच नगर में भी जगह जगह उनपर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया।जिससे सभी भक्तों के अंदर भक्ति की भावना और ऊर्जा का अधिक संचार देखा गया।कांवर्थियों के आगे डीजे की धुन पर भक्तों का नृत्य आकर्षण का कौतूहल बना रहा।
0 Comments