यमुना नदी में बाढ़ का पानी आने से बाढ़ का भयानक मंजर बनता जा रहा है, लोगों में दहशत का माहौल*

आप खबरें देख रहे हैं जनपद औरैया से वीरेंद्र सिंह सेंगर के साथ

स्लग,
*यमुना नदी में बाढ़ का पानी आने से बाढ़ का भयानक मंजर बनता जा रहा है, लोगों में दहशत का माहौल*
एंकर
जनपद औरैया के ही नहीं बल्कि संपूर्ण प्रदेश में एकमात्र स्थान जहां पांच नदियों यमुना, चंबल, सिध,पहूज और क्वांरी के संगम पंचनद धाम पर इस समय बाढ़ का पानी आने से यमुना नदी उफान पर चल रही है जिससे तटवर्ती ग्राम वासियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
बताते चलें कि यमुना नदी में सिंध और चंबल नदियों ने लगातार अपना-अपना बाढ़ का पानी मिलाकर जल स्तर को बढ़ा रहीं हैं जिससे यमुना नदी लगातार उफान पर चल रही है वहीं लोगों के बीच में तरह-तरह की खबरें आने से एक बार पुनः दहशत का माहौल बन रहा है क्योंकि विगत वर्ष नदी के तटवर्ती इलाकों में जिस तरीके से बाढ़ ने कहर ढाया था उसकी याद कर लोगों के जेहन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments