बरेली आम आदमी पार्टी बरेली में महंगाई का पुरजोर विरोध करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा रुहेलखंड जॉन की उपाध्यक्ष व पैनी नजर सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र होकर घनघोर बारिश के बीच भी विरोध करते हुए प्रशासन को ज्ञापन दिया ब कहा कि अगर बीजेपी सरकार जिस तरह से आम जनता को महंगाई की मार दे रही है हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि जीवन यापन खाद्यान्न पर दवाओं पर स्कूली बच्चों की कॉपी किताबों व दूध आदि चीजों पर जीएसटी लगाकर महंगाई की सारी हदें पार कर दी हैं अगर सरकार अपने इस कदम को पीछे नहीं हटाती है तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर कर इसका आंदोलन करेगी और सिर्फ आम आदमी पार्टी ही नहीं हालात यही रहे तो आम जनता भी सड़कों पर होगी सुनीता गंगवार ने कहा इससे पूर्व जो सरकारी रही तब बीजेपी की कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी को 400 रू का सिलेंडर महंगा लगता था आज 1100 का भी सस्ता लग रहा है उस समय महंगाई को लेकर बीजेपी सरकार ने छाती पीट-पीटकर विरोध किया । बीजेपी सरकार का यह दोहरा चेहरा आज जनता के सामने पूर्णतया उजागर हो चुका है भारत की जनता ने इससे पहले इस तरह से महंगाई का यह भयानक रूप नहीं देखा था जो आज बीजेपी सरकार में देखना नसीब हो रहा है जिले के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष पटेल महेंद्र सिंह राणा रोहिलखंड प्रांत की सचिव श्रीमती कृष्णा भारद्वाज प्रांतीय सदस्य राम सिंह मौर्य पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार के व सैकड़ों विधानसभाओं से आए हुए कार्यकर्ताओं शामिल हुए ।
0 Comments