डॉo एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।*

*डॉo एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।*

*अलीगढ़* डॉ शन्नो रानी सरस्वती कन्या महाविद्यालय सिंघारपुर मथुरा रोड अलीगढ़  के तत्वाधान में भारत के पूर्व राष्ट्रपति व भारत के नवीन निर्माण के सपने को स्वयं के साथ हर भारतवासी की आंखों में बांट देने वाले महान स्वप्नदृष्टा,वैज्ञानिक, मिसाइल मैन, भारत रत्न डॉo एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभी महाविद्यालय परिवार ने कलाम साहब के चित्र के समक्ष  पुष्पार्चन किया।
 कार्यक्रम का संचालन सुश्री कंचन जैन (विभागाध्यक्ष शिक्षा शास्त्र) ने स्वलिखित कविता से कलाम साहब को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया।
 
जिनका जीवन दर्शन महान था,
जिनके पास ज्ञान का भंडार था। 
जिनके हृदय में गीता कुरान नहीं, 
बल्कि मानवता के प्रति सम्मान था।
वो भारत रत्न ए०पी०जे० अब्दुल कलाम था।२
 था समर्पण जिनके हृदय में, 
वह भारत देश महान था। 
किताबों से प्रेम ही, 
जिसके जीवन का सार था। 
वो भारत रत्न ए०पी०जे० अब्दुल कलाम था।२

निदेशक महोदय श्री विशाल सक्सेना जी ने कलाम साहब के जीवन के बहुत प्रेरक प्रसंग एवं उनकी शिक्षा से छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। 
डॉo सुलक्षणा शर्मा जी ने छात्राओं को अनुशासन एवं कठिन परिश्रम से मिलने वाली सफलता के परिणाम बताएं। छात्रा डोली उपाध्याय ने देशभक्ति गीत गाकर, दामिनी शर्मा एवं कविता उपाध्याय व अंजली ने कलाम साहब के समाज के प्रति विचार प्रकट कर श्रद्धांजली अर्पित की। छात्रा स्नेहा लता ने कलाम साहब का जीवन परिचय प्रस्तुत किया।
श्रीमती कविता सोलंकी वसुंधरा सिंह मोहिनी शर्मा नीरज सिंह एवं उदल सिंह अवधेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments