*राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ राजस्थान के प्रदेश पदाधिकारी द्वारा लंपी बीमारी से लड़ने की बनाई गई देशी आयुर्वेदिक दवा*
गोवंशों एवं अन्य जानवरों में फैल रही है खतरनाक लंपी बीमारी के लिए बचाव एवं जागरूकता है आवश्यक- *संजीव सिंह सेंगर*
वीरेंद्र सिंह सेंगर
लखनऊ।
राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ राजस्थान चुरू के वरिष्ठ पदाधिकारी एम पी सैनी ने गोवंश को एवं जानवरों में फैल रही भयानक लंबी बीमारी से बचाव के लिए एक देसी आयुर्वेद दवा बनाकर देशी तरीके से लंपी बीमारी से गोवंशों का बचाव कर रहे हैं जो निराश्रित गोवंशों को भी सुबह शाम औषधि बांट रहे हैं जिसके लिए राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर ने इस सराहनीय प्रयास हेतु पूरी टीम को साधुवाद देते हुए बधाई दी है तथा सभी गो भक्तों से इस बीमारी से बचाव हेतु हर संभव प्रयास किए जाने की अपील की है।
बताते चलें कि उपरोक्त दवाई गोवंशों में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में बहुत कारगर है,समस्त गोपालक थोड़ी जागरूकता दिखाते हुए गौवंशों को रोग से लड़ने में सहायता करें। हम आप सब मिलकर प्रयास करेंगे तो जरूर लंपी जैसे राक्षस को हरा देंगे।
*उपरोक्त औषधि का विवरण निम्न है आपके हिसाब से इस्तेमाल करें।*
बाजरा 10 किलो, मेंथी 5 किलो गुड़ 5 किलो, सरसों का तेल 2 किलो, हल्दी 3 किलो, काली मिर्च 500 ग्राम, शतावरी 500 ग्राम, जीवन्ति 500 ग्राम, सूखा आंवला 1500 ग्राम, अश्वगंधा 1 किलो, पीपल 250 ग्राम, आमा हल्दी 250 ग्राम, काली जीरी 250 ग्राम, अजवाइन 250 ग्राम, छोटी हरड़ 250 ग्राम, बड़ी हरड़ 250 ग्राम, सोंठ 250 ग्राम।
*बनाने और प्रयोग की बिधि*
गुड़ एवं तेल को छोड़कर अन्य
सभी को पीसकर मिक्स कर लेते हैं, फिर तेल मिलाकर व गुड़ के पानी में भिगोकर इसके लड्डू बनाते हैं 50 ग्राम का लड्डू गाय को रोज दो लड्डू सुबह शाम देना है। शीघ्र बच्चा देने वाली व 3 माह से कम के गौवंश को केवल 1 लड्डू दिन में देना है ये प्रक्रिया केवल 4 दिन व रोग ग्रसित को 8 दिन करनी है।
इससे जबरजस्त रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और खतरनाक वायरस से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है तथा यदि गोवंश इससे संक्रमित है तो जल्दी ठीक होता है, इससे दूधवाली गाय में दूध के उत्पादन में भी कमी नहीं आती।
इसलिए सभी गौ भक्तों एवं आम नागरिकों से अपील है कि कृपया अतिशीघ्र इस नुक्से को अपनाकर अपने और अपने क्षेत्र में हो रही गोवंशों की भीषण त्रासदी भरी मृत्यु में सहयोग कर उनकी जान बचाने में मदद करें।
एम पी सैनी प्रदेश पदाधिकारी 9829595272
राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ चुरू राजस्थान,
0 Comments